रील बनाते समय सौल खड्ड में डूबे दो युवक, एक की मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा में पड़ती सौल खड्डु में सलापड़ के पास सैल्फी लेने के चक्कर में जमथल बिलासपुर के दो युवक डूब गए। जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। जिसका उपचार बिलासपुर एम्स में चल रहा है। मृतक की पहचान आकाश गुंजन (17) पुत्र अनिल निवासी जमथल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक जमथल गांव के 4 किशोर बिलासपुर एवं मंडी जिले की सीमा पर स्थित सौल खड्ड में सैल्फी लेने एवं रील बनाने के लिए गए थे। इस दौरान ये किशोर एक चट्टान पर बैठकर सैल्फी ले रहे थे और रील बना रहे थे। इस दौरान आकाश गुंजन का पांव फिसल गया और वह खड्ड में गिर पड़ा। इसको देखकर उसके साथी उसे बचाने के प्रयास में खड्ड में कूद पड़े।

इस दौरान उसका एक साथी अनमोल उर्फ गोलू भी पानी में गिर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। साथियों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन आकाश गूंजन की डूबने से मौत हो गई थी। आकाश गूंजन राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम वर्ष का छात्र है और अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था। वहीं अनमोल द्वितीय वर्ष का छात्र है।

सभी युवक गांव जमथल के पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह ठाकुर के परिवार के हैं। संबंधित मामला सुंदरनगर थाने के तहत आता है। जिस कारण इस मामले की जांच सुंदरनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...