शाहपुर: कांग्रेस के भूतपूर्व कामगार कर्मचारी राज्य महासचिव श्रेय अवस्थी ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कामगार कर्मचारी कांग्रेस के भूतपूर्व राज्य महासचिव श्रेय अवस्थी ने शिमला में भाजपा के मुख्यालय दीप कमल में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने श्रेय अवस्थी को भाजपा का पट्टा पहना कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

अवस्थी जिला कांगड़ा के शाहपुर से ताल्लुक रखते हैं और इससे पहले वह दो बार एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष के पद के उम्मीदवार रहे हैं। वर्तमान में अवस्थी हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड यूथ फेडरेशन के राज्य संयोजक भी हैं।

भाजपा का दामन थामने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता खाली चल रहे सरकारी पदों को भरने के लिए रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि राज्य चयन आयोग को पूरी तरीके की तरह से एक्टिव किया जाए और जो खाली पद हैं, उनको शीघ्र ही नोटिफाई करके बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाए।

श्रेय अवस्थी ने कहा कि उनके प्रेरणा के स्रोत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया हैं। उन्होंने मेजर विजय सिंह मनकोटिया का हार्दिक धन्यवाद करते हुए उनके मार्ग निर्देशन में चलने का संकल्प लिया और कहा कि वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...