किस बात का जश्न मना रही प्रदेश सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस से पूछा सवाल

--Advertisement--

शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस से पूछा सवाल

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार दो वर्ष पूरे करने जा रही है, इस अवसर पर वह जश्न मनाना चाहते हंै। तो हम यह पूछना चाहेंगे कि क्या यह जश्न-ए- बर्बादी है, जश्न किस बात का है जनता को जानने का अधिकार है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रस सरकार वादा खिलाफी एवं भ्रष्टाचार का पर्याय बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से त्रस्त है और सुक्खू सरकार मस्त है, प्रदेश में महिला प्रताडि़त एवं परेशान है। हिमाचल प्रदेश जो भारत की आन बान शान था, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का दिवालियापन निकल कर दिखा दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी जहां-जहां गए हैं, वहां पर केवल भ्रष्टाचार की गारंटी देते हैं, अर्थव्यवस्था कैसे टूटे, इस बात की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर सीएम के कारीबियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी रहे हैं।

पूर्व जयराम ठाकुर भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में जन सुविधाओं के लिए 1500 संस्थान खोले, पर ये बंद कर दिए गए। हिम केयर योजना जो की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर खोली गई थी, लेकिन इसे भी बंद कर दिया।

बर्बादी की खुशियां नहीं मनाई जाती

राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस जश्न को हम जश्न-ए-बर्बादी कहते हैं और बर्बादी का कोई जश्न नहीं होता है। उन्होंने सहारा योजना, जनमंच कार्यक्रम, वृद्धवस्था पेंशन, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी मेधावी छात्रों को मिलने वाले लैपटॉप और कृषि उपत्पादक संरक्षण को बंद करने का आरोप लगाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...