द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने देते हुए बताया कि संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए भाषा कला संस्कृति विभाग की ओर से नियमित तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गद्दी संस्कृति हिमाचल की अमूल्य विरासत है तथा इस संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।

प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा के बोल

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहें, संस्कृति के माध्यम से ही संस्कारों का निर्माण होता है।

इस अवसर पर वंशिका युवा कला मंच सुक्कड़ तथा धौलाधार सांस्कृतिक मंच बड़ोल ने लोक गीतों तथा लोक नृत्यों के माध्यम से सभी को आत्मविभोर कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...