चंबा में महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग चंबा के सौजन्य से हिमाचल सलाहकार संगठन (हिमकॉन) शिमला के द्वारा होटल सिटी हार्ट चंबा में एक दिवसीय महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर पर्यटक हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान 32 प्रशिक्षनार्थियों ने भाग लिया, जिसमें होटल मालिक, टैक्सी चालक तथा पुलिस अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को महिला पर्यटकों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

इस समारोह पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रोफेसर प्रेम गुप्ता, वकील नवनीत पुरी व हिमकॉन के मुख्य प्रबंधक विनीत कुमार सहगल ने महिला पर्यटकों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में चम्बा होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन आदि हितधारक, हिमकॉन के समन्वयक मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...