विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 से 5 दिसंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आगामी 3 से 5 दिसंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 3 दिसंबर को बाद दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 4 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में सर्दी के मौसम के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारीयों की समीक्षा बैठक, 11:30 बजे सुशासन सूचकांक के तहत जिला चंबा के प्रदर्शन से संबंधित समीक्षा बैठक, तथा बाद दोपहर 12:30 बजे एनएचपीसी के उच्च अधिकारियों के साथ सीएसआर से अंतर्गत कार्यों की समीक्षा से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 5 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 6 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष बाद दोपहर 12:30 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं पर तीन तरह के शुल्क, जानें किस चीज के लिए कितना देना होगा

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से अलग-अलग शुल्क वसूले जा...

पंचायत चौकीदारों को बड़ी सौगात: पात्रता पूरी करने वालों को नियमित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

हिमाचल के पंचायत चौकीदारों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...