अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 24 को

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम के लिए ट्रायल 24 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली और आधार कार्ड लेकर आना होगा।

उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से कम है, वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। यानी ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2010 के बाद हुआ हो। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी, जबकि आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...