ज्वाली – शिवू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड में आज मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भरमाड पंचायत के प्रधान सुशील कुमार द्वारा किया गया। विशेष अतिथि भरमाड़ पंचायत के सचिव रविन्द्र गुलेरीया, वार्ड पंच रमेश चंद के इस अवसर मौजूद रहे।
एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता रविंद्र कुमार तथा सुनीता रानी के नेतृत्व में एनएस वालंटियर ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों तथा एनएसएस गीत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिवसीय वार्षिक कैंप के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी के दिशा निर्देश अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रैलियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की कुरीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे।

एसएमसी प्रधान रमन वर्धन ने बच्चों को अनुशासन में रहकर अच्छाई और बुराई के बीच का अंतर समझाया तथा मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभ आशीष दिया तथा स्कूल मे अच्छा वातावरण को पैदा करने के लिए प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी तथा स्टाफ के सभी सदस्यों की प्रशंसा की तथा किसी भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का अनुशासन आश्वासन दिया।
एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को इसके मोटो ‘नॉट मी व्हाट यू’ यानी स्वयं से पहले आपके बारे में चर्चा की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमन वर्धन ने उपस्थित मुख्य अतिथि, मीडिया तथा पाठशाला प्रशासन का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवीयो ने बखूबी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य तथा बी एड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

