अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JCB मशीन सहित 11 वाहन पकड़े

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। रातभर चली इस कारवाई में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन व 10 ट्रैक्टर सहित कुल 11 वाहन पकड़े गए हैं।

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उलैहड़ियां, मंड इंदौरा व सनौर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई।

कार्रवाई के दौरान 10 ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया। जेसीबी को तो मौके पर ही जब्त कर लिया गया, जबकि ट्रैक्टर चालकों को एम फार्म दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन एक ही चालक के पास एम फॉर्म पाया गया, जिसे मौके पर छोड़ दिया गया।

वहीं क्रशर उद्योग से खणित माल ले जाने वाले बिना एक्स फॉर्म के 5 ट्रैक्टर चालकों को 5-5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से कुल 25 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त बिना एम फॉर्म के कच्चा माल ले जा रहे 4 ट्रैक्टर को जब्त कर मामला कोर्ट में भेज दिया गया है।

एसडीपीओ के बोल

एसडीपीओ ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी अशोक रत्न के निर्देशानुसार अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...