बच्चों ने गोद लिए गांव भटोली में चलाया स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

बच्चों ने गोद लिए गांव भटोली में चलाया स्वच्छता अभियान

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज दिनांक 12 नवम्बर, 2024 को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रोशन लाल व शिवानी की देखरेख में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में शामिल बच्चों ने गोद लिए गांव भटोली में स्वच्छता अभियान चलाया।

जिसमें उन्होंने सड़क से गांव को जोडने वाले रास्ते को साफ किया। साथ ही जल स्रोत बावड़ी को साफ किया तथा राजकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय के परिसर व आसपास साफ़ सफाई करके उसमें पढ़ने वाली बच्चियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस सात दिवसीय कैंप का में स्वयंसेवी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। स्वयंसेवियों की दिनचर्या सुबह पांच बजे शुरू होती है और देर रात दस बजे तक चलती है। जिसमें वे प्रार्थना, प्रभात फेरी परेड, प्रोजैक्ट वर्क, बौधिक सत्र सांस्कृतिक गतिविधियों, डायरी लेखन आदि गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रवक्ता अजय कुमार, मनीष, डिम्पल व राजकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय ककीरा का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...