बासा वजीरा में वीर दिवस के रूप में मनाई महान देशभक्त वजीर राम सिंह पठानियां की पुण्यतिथि

--Advertisement--

राम सिंह पठानियां के बताए रास्ते पर चलने का लिया प्रण

नूरपुर – स्वर्ण राणा

महान स्वत्रंतता सेनानी वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि वीर दिवस के रूप में सोमवार को उनके पैतृक गांव वासा वजीरा में एक सादे समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर उनके सुरक्षा कचव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस मौके पर वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पठानिया ने सभी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों व लोगों का आभार व्यक्त किया और वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि को वीर दिवस के रूप में सादे समारोह में मनाया गया। इस अवसर पर हवन किया गया और वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके समाजसेवी धर्मवीर कपूर ने भी वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन बारे बताया और उनके बताए हुए देश भक्ति ए राष्ट्रीय प्रेम और समाज के कल्याण व उत्थान के लिए बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि वजीर राम सिंह पठानिया देश के महान सपूतों में गिने जाते है जिन्होंने 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ बिद्रोह का बिगुल बजाया था और अंग्रेजों के खिलाफ शस्त्र उठा कर स्वतंत्रता का झंडा उठाया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वजीर राम सिंह पठानिया को आज भी लोग नमन करते हैं। उन जैसा कोई नहीं होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया, पंचायत बासा वजीरा के प्रधान उदय पठानिया, समाजसेवी धर्मवीर कपूर के अलावा राजिंद्र पठानिया, राजिंद्र सम्बयाल, शौर्य पठानिया व अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...

हमीरपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल से 3 महिलाएं रेस्क्यू, पुलिस से सेटलमेंट की कोशिश

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिला के भोटा क्षेत्र से कुछ दूरी पर...

शाहपुर: सरकार के पास आज शाम तक का वक्त, कल से चक्का जाम

शाहपुर - नितिश पठानियां टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रदेश की सुक्खू...