70 वर्षीय महिला से चिट्टा व नकदी बरामद, पहले भी ड्रग्स बेचने का रहा है इतिहास

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

70 वर्षीय महिला से चिट्टा तथा नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त महिला का पहले भी ड्रग्स बेचने का इतिहास रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चिट्टा बेचे जाने की सूचना मिलने पर 3 स्थानों पर दबिश दी।

ऐसे में एक घर की तलाशी लेने पर राजकुमारी उर्फ अम्मा वासी बिंद्रावन के पास से 8.35 ग्राम चिट्टा व 31,600 रुपए नकदी रिकवर की गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल 

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में तथ्य सामने आया है कि उक्त महिला का ड्रग्स सेलिंग को लेकर पहले भी इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...