पेंट करते आग से झुलसे पेंटर की पीजीआई चंडीगढ़ में हुई मौत, 5 नवंबर को बुरी तरह से जल गया था पेंटर

--Advertisement--

पेंट करते आग से झुलसे पेंटर की पीजीआई चंडीगढ़ में हुई मौत, 5 नवंबर को बुरी तरह से जल गया था पेंटर

सरकाघाट ~ अजय सूर्या 

उपमंडल की उपतहसील बलद्वाडा में पेंट करने के दौरान आग लग जाने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की आखिरकार 6 दिनों बाद पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है ।

बता दे कि बीते 5 नवंबर को खुडला पंचायत के दतौली गांव में 42 वर्षीय रिंकू राम पुत्र पंछी राम जो की पेंटर का काम करता है, एक घर में दरवाजे को पेंट कर रहा था। उस दरवाजे पर काफी स्टीकर लगे थे उसने इन स्टीकरों को आग से जलाने के लिए तारपीन का तेल लगाकर आग लगा दी।

इसी दौरान दरवाजे और उसके कपड़ों में आग लगी और वह बुरी तरह से आग चपेट में आ गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और उसे नागरिक अस्पताल बल्द्वाडा ले आए।

जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करके उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स फिर वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। घटना के 6 दिन बाद आज उसने पीजीआई में घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

पंचायत प्रधान ताराचंद ठाकुर के बोल 

पंचायत प्रधान ताराचंद ठाकुर ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी दो साल का बेटा बेटा और बेटी छोड़ गया है। उन्होंने बताया कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से संबंधित था और पेटर का कार्य करके परिवार का गुजारा करता था।

उसके भाई की 2 साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि देर रात तक शव पहुंच जाएगा। डीसीपी संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...