प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 10 झुग्गियां जलकर राख

--Advertisement--

प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 10 झुग्गियां जलकर राख

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर-बिलासपुर सीमा पर स्थित शुक्रखड्ड के किनारे एक स्टोन क्रशर पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में प्रवासियों की नकदी, कपड़े और अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गए, जिसके कारण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

प्रवासी मजदूरों ने खड्ड के किनारे घास और बांस से अपने रहने के लिए झुग्गियां बनाई थीं। आग लगने के समय पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

आग के बाद, आसपास के गांवों के लोगों ने प्रवासियों की मदद के लिए आगे बढ़कर हाथ बढ़ाए। स्थानीय निवासियों ने बिलासपुर प्रशासन से इन प्रवासी मजदूरों की इस कठिन घड़ी में सहायता की गुहार लगाई है।

शिवा युवा मंडल जांगली ने बढ़ाए मदद को हाथ 

विकासखंड बिझड़ी के शिवा युवा मंडल जांगली के सदस्यों ने भी अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए राशन, कपड़े और नकद राशि वितरित की। युवा मंडल के प्रधान कपिल ने बताया कि उन्होंने अपने गांव से राशन और कपड़े इकट्ठा कर प्रभावितों को दिए, साथ ही उन्हें 3000 रुपए की नकद राशि भी प्रदान की ताकि वे अपने बच्चों के लिए भोजन बना सकें। इस संकट के समय में स्थानीय समुदाय की एकजुटता ने प्रभावित परिवारों को थोड़ी राहत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...