नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

--Advertisement--

नशे की ओवरडोज से दुकानदार युवक की मौत

हिमखबर डेस्क

डाॅ. राधा कृष्णन मेडिकल कालेज के नजदीक दुकान चलाने वाले एक युवक की नशे की ओवरडोज लेने के कारण मौत होने का समाचार प्रकाश में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने कौन से नशे का सेवन किया था। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक दिवाली की शाम को स्थानीय मेडिकल कालेज के नजदीक दुकानदार युवक ने किसी नशे का अत्यधिक सेवन कर लिया, जिस कारण वह अचेत हो गया।

इसके उपरांत उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज के एमरजैंसी यूनिट में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।मृतक का नाम राहुल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है मृतक राहुल ने दिन के समय अस्पताल में अपने पिता का डायलिसिस भी करवाया था।

एसपी भगत सिंह ठाकुर के बोल 

एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते बताया कि युवक की मौत की घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...