इंदौरा के राशन डिपुओं में भेज दी गीली चीनी व खराब आटा

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

खाद्य आपूर्ति विभाग इंदौरा आए दिन कभी खराब दालों तो कभी आटे की बोरियों में रेत-मिट्टी निकलना व कभी कीड़े निकलने को लेकर सुर्खियों में रहता है। सरकार व विभाग को बार-बार शिकायत करने पर भी इस समस्या का समाधान करने में विभाग नाकाम ही रहा है। ताजा मामला अब सामने आया है, इस महीने उपमंडल इंदौरा के कई राशन डिपुओं में जो चीनी की सप्लाई आई है, वे गंदगी युक्त व पूरी तरह से गीली है।

उपभोक्ताओं ने बताया की प्रदेश की जनता की सेहत से खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमाने वाले ऐसे ठेकेदारों व सप्लायरों के टैंडर रद्द कर उन पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आटे में आए दिन कीड़े व रेत-मिट्टी और कूड़ा-कर्कट निकलता है और तेल व रिफाइंड की भी अच्छी क्वालिटी नहीं है। जबकि रेट बाजार से 10 से 20 रुपए प्रति किलो का फर्क है।

डिपो संचालक के बोल 

इंदौरा क्षेत्र के एक डिपो संचालक ने बताया कि जो कंदरोडी से चावल की सप्लाई आ रही है, उसमें भी 50 किलो की बोरियों में 40 से 45 किलो प्रति बोरी के हिसाब से चावल आ रहे हैं, जबकि कंदरोडी डिपो में उनसे 50 किलो के हिसाब से पैसे वसूल किए जा रहे हैं।

इंस्पैक्टर अजय कौंडल के बोल

इस संबंध में इंस्पैक्टर अजय कौंडल ने कहा कि जो चावलों की बोरी में कम चावल निकलने की बात है उसमें लेबर ने गड़बड़ की है उनको चेतावनी दे दी गई है आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा। जो गीली चीनी की सप्लाई आई है उसके बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और आगामी सप्लाई में सुधार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...