आखिर में हार गई जिंदगी की जंग: 6 दिनों तक मौत के सांथ जंग लड़ने के बाद स्नेहा ने दुनिया को कहा अलविदा

--Advertisement--

आखिर में हार गई जिंदगी की जंग: 6 दिनों तक मौत के सांथ जंग लड़ने के बाद स्नेहा ने दुनिया को कहा अलविदा

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी की निवासी स्नेहा पुत्री अशोक कुमार मात्र सोलह सोलह साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई। बता दे कि 24 अक्तूबर को शाम के वक्त स्नेहा पानी लाने के लिये गांव के पास स्थित पनिहारे पर पीने का पानी भर कर लाने के लिये गई।

जैसे ही पानी का बर्तन भर बैठी थी ऊपर से पत्थर आ गिरा और उसके सर पर बड़ी और गंभीर चोट आ गई, जिससे वो वहीं बेहोश हो कर गिर पड़ी। जिसको देखकर उसके साथ में जो लड़कियां थी उन्होने रोना और चिल्लाना शुरु किया। उनके रोने की आवाज सुनकर परिवारजन ओर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

स्नेहा को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने उसे उठाकर चम्बा मैडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए मैडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। वहीं डॉक्टरों के भरपूर प्रयास के बाद छ: दिन तक मौत के साथ लड़ाई लड़ते हुए पिछले कल देर रात को स्नेहा ने टांडा मैडिकल कॉलेज में दम तौड़ दिया।

वहीं आज शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस खबर को सुनते ही पूरे इलाके में शौक और गमगीन माहौल है। साथ ही परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...