दिवाली से पहले बुझा घर का चिराग, खाई में गिरी बोलेरो, युवक की मौत, 5 घायल

--Advertisement--

दिवाली से पहले बुझा घर का चिराग, खाई में गिरी बोलेरो, युवक की मौत, 5 घायल

शिमला – नितिश पठानियां

दिवाली से पहले रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश है। जहां बोलेरो जीप के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत जबकि चालक सहित पांच अन्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान सोलन निवासी पुनीत शांडिल के रूप में हुई है। हादसा बीती देर रात जंगलिख नामक स्थान पर हुआ है।

चौपाल निवासी मुकेश ने पुलिस में शिकायत दी कि 29 अक्टूबर को वह पुनीत शांडिल के साथ अपने वाहन में शिमला से जंगलिख की ओर जा रहे थे। जंगलिख पुल के पास उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में लगा कर बोलेरो कैम्पर (HP 10C -0880) में लिफ्ट ली। बोलेरो को जंगलिख निवासी हेमराज चला रहा था। बोलेरो में छह लोग सवार थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक वह और पुनीत बोलेरो के पिछले हिस्से में बैठे थे। रात करीब 11 बजे मोड़ पर चालक की लापरवाही से बोलेरो दुर्घटना ग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पुनीत शांडिल की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल पांच लोगों का संदासू अस्पताल में उपचार चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...