सैर पर निकले बाप-बेटे पर फायरिंग, एक PGI चंडीगढ़ रैफर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

--Advertisement--

सैर पर निकले बाप-बेटे पर फायरिंग, एक PGI चंडीगढ़ रैफर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के अंब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं, जिसके चलते दोनों घायल हो गए। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है, जबकि बेटे का इलाज ऊना अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह हमला किया गया है। हुआ यूं कि थाना अंब के अंतर्गत चुयार पंचायत के कुबाड़छन गांव के 45 वर्षीय राजीव कुमार अपने 19 वर्षीय बेटे आदित्य और पालतू कुत्ते के साथ सैर के लिए निकले थे। इसी बीच उनके ही गांव का हरदेव सिंह अपनी निजी बंदूक लेकर आया और किसी बात को लेकर बहसबाजी करने लगा।

इस दौरान हरदेव ने तैश में आकर बाप-बेटे पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें ऊना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से पिता राजीव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। राजीव सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है जबकि बेटा खतरे से बाहर है।

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज के बोल 

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह निवासी कोहाड़छन्न के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। फायरिंग के कारणों का पता जांच के बाद पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...