ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर, समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

--Advertisement--

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में आज ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में वॉटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र) तथा उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय कक्ष में ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया।

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज और ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार ने ज़िला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से वरिष्ठ ग्रुप प्रबंधक आलोक रंजन एवं प्रबंधक जितेंद्र मोहन भारती ने हस्ताक्षर किए।

उपायुक्त ने बताया कि ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से 350 वॉटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 52 लाख 50 हजार की राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि उप मंडल स्तर पर  स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर स्थापित करने के लिए 30 लाख की धन राशि व्यय होगी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...