लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर शिमला के कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

अपराध जगत में कोहराम मचाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से शिमला के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी मिली है। कारोबारी को फोन पर इस तरह की धमकियां मिली हैं।

कारोबारी ने शिमला पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी में कारोबारी से हालांकि किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। बल्कि यह मामला संपति विवाद से जुड़ा सामने आया है।

कारोबारी ने शिमला के एसपी को भेजे गए शिकायत पत्र में उसे धमकाने वालों के मोबाइल नंबर भी दिए है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के किसी सदस्य ने कारोबारी के मोबाइल नंबर पर फोन किए हैं, या फिर यह किसी अन्य शख्स का काम है। बहरहाल जान से मारने की धमकियों के बाद कारोबारी सहमा हुआ है।

शिमला निवासी कारोबारी गौरव कुकरेजा ने एसपी शिमला संजीव गांधी को भेजी शिकायत में हितेश और आशु नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक शिमला के हाउसिंग बोर्ड संजौली में उसकी एक संपत्ति है।

इस पर हितेश अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। इसके लिए शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कारोबारी ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है और साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।

कारोबारी गौरव कुकरेजा के अनुसार उसने पुलिस को उन आरोपियों के मोबाइल नंबर बता दिए हैं, जहां-जहां से उसे धमकी भरे फोन आए हैं।

इस मामले पर शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस इसकी गहनता से जांच करेगी। यदि कोई गैंग के नाम पर धमका रहा है तो इसकी तह तक जांच होगी। बता दें कि हिमाचल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने का यह पहला मामला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...