पत्नी को उतारा मौत के घाट… 3 दिन कमरे में छिपाया शव, पुलिस ने दबोचा आरोपी

--Advertisement--

पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 दिन कमरे में छिपाया शव, पुलिस ने दबोचा आरोपी 

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिला के कोटखाई में एक जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी और उसके शव को कमरे में बंद करके तीन साल के बच्चे सहित फरार हो गया।

महिला का शव तीन दिन तक घर में पड़ा रहा। बदबू आने पर आस-पास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के चार घंटे के भीतर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि शिमला के ही नारकंडा से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उसके पास से मासूम बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है। हत्यारे ने लोहे के औजार के प्रहार से पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

आरोपी के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक महिला नेपाली मूल की है। मृतक महिला की पहचान धनमाया (22) निवासी नेपाल के रूप में हुई है, वहीं आरोपी का नाम रमेश (25) निवासी नेपाल है। कोटखाई पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय बागवान राजिंदर सिंह करार की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।

दरअसल नेपाली मूल का रमेश बागवान राजेन्द्र सिंह करार के सेब बगीचे में काम करता था। वह बागवान द्वारा बनाए गए शेड में पत्नी और तीन साल के बच्चे संग रह रहा था।

तीन दिन पहले दम्पति के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आरोपी रमेश ने जमीन खोदने वाला औजार पत्नी के सिर पर दे मारा। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को कमरे में ही रजाई के नीचे छिपा दिया और बच्चे को लेकर फरार हो गया। तीन दिन तक शव के कमरे में पड़े रहने से जब बदबू फैली तो शेड के समीप रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना बागवान राजिंदर सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की और फरार हत्यारे की तलाश शुरू की। चार घंटे के भीतर हत्यारे को शिमला के नारकंडा में गिरफ्तार किया गया।

एसपी शिमला के बोल 

एसपी शिमला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोटखाई थाने में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलने के चार घण्टे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...