ग्राम पंचायत भाली में तारकोल प्लांट के विरोध में उग्र हुए ग्रामीण 

--Advertisement--

ग्राम पंचायत भाली में तारकोल प्लांट के विरोध में उग्र हुए ग्रामीण 

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत भाली के स्थानीय वासियों ने आज संकड़ों की संख्या में फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा लगाए गए तारकोल प्लांट के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें लोगों ने निर्माण कंपनी के अधिकारीयों को यह तारकोल प्लांट न चलाने के लिए कहा।

स्थानीय वासियों का कहना है की जब से यह प्लांट यहां पर लगने लगा था तब से हम इसका विरोध कर रहे हैं। पर प्रशासन कुंभकरण की निंद में सोया है और कम्पनी यहां आवादी क्षेत्र में इस जहरीले तारकोल प्लांट को चला रही है परंतु लोग अब इस चीज को सहन नहीं करेंगे।

उप प्रधान मुंशी राम के बोल 

उप प्रधान ने कहा की प्लांट से निकलने वाले धुएं से अब आम जनता को काफी अधीक परेशानी हो रही जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यदि यह ऐसा ही परदुषण निकलता रहा तो में आम जनता के साथ हुं और इसे बंद करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

जितेंद्र धीमान जीतू के बोल

प्रदेश युवा कांग्रेस उप अध्यक्ष व स्थनीय वासी जितेंद्र धीमान ने कहा कि हम इस तारकोल प्लांट का विरोध शुरू से कर रहे हैं उस समय अगर लोगों ने सहयोग किया होता तो आज यह प्लांट बंद होता जीतू ने कहा की हम आज भी इसके विरोध में हैं और भाली के लोगों के साथ हैं।

शिकायतकर्ता अमन राणा के बोल 

डेढ़ वर्ष से इस तारकोल प्लांट का विरोध कर रहे शिकायत कर्ता व समाजसेवक अमन राणा ने कहा की उसे बहुत खुशी हो रही है की इतनी भारी संख्या में भाली के लोग आज इस तारकोल प्लांट के विरोध में उतरे हैं जोकि बहुत खुशी की बात है, गलत का विरोध हमेशा करना चाहिए। अमन ने कहा की उसकी शिक़ायत पर प्रशासन ने जरा भी कार्यवाही नहीं की, जोकि उनकी मिलीभगत को दर्शाती है।

इन सब से दुखी होकर मुझे इस तारकोल विषय पर फोरलेन निर्माण कंपनी व प्रशासन के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और कभी भी फैसला आम जनता के पक्ष में आ सकता है, पर लोग जो यह लोग इस विरोध में आए हैं जोकि बहुत अच्छी बात है।

ये रहे उपस्थित 

इस समय मजूद रहे उप प्रधान मुंशी राम, वार्ड सदस्य हरनाम सिंह, दर्शन जसवाल, केवल राणा, संजीव चौहान, कालू, बिंदु, रिम्पू, प्रताप ठाकुर, चरण सिंह, कैप्टन प्यार सिंह राणा, दीपक कोंडल, राजू कोंडल व असंख्य नारी शक्ति व युवा शक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...