कांगड़ा में अवैध हथियार बरामद, दो पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की तरफ आ रहे हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उप मंडल पुलिस अधिकारी कांगड़ा अंकित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पूरी रात कांगड़ा की तरफ आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की सघन जांच की। इसके बाद कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई।

इस दौरान दो व्यक्ति जिनके पास पिठू बैग थे, संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ पाए गए। जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। संदेह के आधार पर जब उनकी जांच की गई, तो उनके पास से दो पिस्टल (खाली मैगजीन सहित) बरामद की गईं।

इसके बाद पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 25 और 27 आयुध अधिनियम-1959 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों की पहचान सुंशात कुमार, निवासी चडी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, और अजयदीप सिंह, निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके सही ठिकानों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...