Gaggal Airport का नाम बदलने का प्रस्ताव, ये नाम रखने का है प्रोपोजल

--Advertisement--

धर्मशाला-कांगड़ा एयरपोर्ट नाम रखने के लिए राज्य सरकार को भेजा प्रोपोजल।

हिमखबर डेस्क 

गगल हवाई अड्डे का नाम अब बदलकर धर्मशाला कांगड़ा एयरपोर्ट नाम रखने को प्रोपोजल भेजा गया है, हालांकि पिछली मीटिगं में भेजे गए उक्त प्रपोजल पर अब तक कोई एक्शन नहीं हो पाया है।

उक्त एयरपोर्ट को कांगड़ा, गगल के नाम से जाना जाता है, जबकि एयरपोर्ट टिकट में धर्मशाला लिखा हुआ आता है। ऐसे में पर्यटकों में भी असमंजस की स्थिति बनती है, जिससे उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती है।

इसके चलते ही धर्मशाला कांगड़ा एयरपोर्ट नाम किए जाने को सहमति बनकर प्रोपोजल स्टेट को भेजा गया है, राज्य की कैबिनेट में सहमति मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कांगड़ा गगल हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक सचिवालय भवन धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने की।

इसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया व उपायुक्त कांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नए क्षेत्रों में कांगड़ा गगल एयरपोर्ट से उड़ानें जोडऩे के संदर्भ में विचार-विमर्श करते हुए अमृतसर को उड़ान भेजने का प्रोपोजल भी बनाया गया है। इसके लिए डा. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री से बात करने की बात रखी।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उड़ान योजना के तहत शिमला व कुल्लू रीजनल कनेक्टिविटी स्किम में आता है, जबकि कांगड़ा एयरपोर्ट में नहीं आता है, उसे भी शामिल किया जाना चाहिए।

बैठक में गगल एयरपोर्ट में टैक्सी यूनियन का विवाद भी उठाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वरोजगार व रोजगार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाए।

एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह की ओर से कहा गया कि तीन साल बाद टेंडर हुआ, जिसमें अधिक पैसा मिलने पर यूनियन को टेंडर दिया जाता है। इस मामले को अलग से मिलकर बैठक कर सुलझाने की बात कही गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...