भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, मायके में रह रही महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी आलमपुर के तहत भाई-बहन के रिश्ता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़ित गर्भवती है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी कुछ वर्ष पहले जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई थी लेकिन महिला पिछले चार वर्ष से अपने मायके में ही शादीशुदा भाई के घर रहती है। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोपी भाई भी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है।

पीड़ित महिला ने रविवार को अपनी भाभी को सारी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार छह माह पहले जब उसकी भाभी मायके में थी तो सगे भाई ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके पेट में जो बच्चा है, वह उसी का है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने रविवार रात को ही आलमपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी।

एसएचओ अशोक कुमार के बोल 

वहीं लंबागांव के पुलिस एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टी डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...