प्रदेश सरकार ने पहली बार हिमाचल के पांच युवाओं को सऊदी अरब में दिलाया रोजगार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सरकार ने पहली बार हिमाचल के पांच युवाओं को विदेश में रोजगार योजना के तहत सऊदी अरब में रोजगार दिलाया। ये युवा जमा दो से लेकर आईआईटी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग पास हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से नौकरी पानी वाले रजत, सुनील, जसप्रीत, अभिनव ऊना जिला से, जबकि दिनेश हमीरपुर के हैं।

दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के माध्यम से सऊदी अरब भेजे गए ये युवा हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग तकनीशियन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट इंचार्ज और हाउसकीपिंग अटेंडेंट के तौर पर सेवाएं देंगे। इन युवाओं को 51,750 रुपये तक वेतन मिलेगा।

ईएफएस के कार्यकारी निदेशक सलीम बेग के साथ ये युवा सऊदी पहुंचे हैं। बीते साल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दुबई दौरे के दौरान विदेश में रोजगार योजना पर चर्चा हुई थी। इस साल सितंबर में सरकार ने दुबई की ईएफएस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। दिसंबर तक 25 युवाओं को बिना भर्ती शुल्क सऊदी अरब में नौकरी दी जाएगी।

मानसी सहाय ठाकुर, आयुक्त श्रम एवं रोजगार के बोल 

विदेश में रोजगार योजना के तहत हिमाचल के पांच युवा सऊदी अरब पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के निर्देशों पर योजना को लागू किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...