तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत

--Advertisement--

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के व्यासली गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय पूजा देवी की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पूजा सड़क पार कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे  जोरदार टक्कर मारी, जिस कारण वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने पूजा को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूजा की मृत्यु से परिवार व गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन का चालक सालवाला निवासी है, जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...