ऊना : जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

नई दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई है। हादसा चुरूडू के समीप पेश आया है।

जानकारी के मुताबिक प्रवासी युवक शुक्रवार रात्रि चुरूडू रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। इसी दौरान नई दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद हारून पुत्र युसुफ निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जोकि अंब में रहता था। युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसको लेकर रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

रेलवे पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी मोहिंदर सिंह के बोल 

उधर, रेलवे पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी मोहिंदर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...