कड़ी मेहनत से हासिल की कामयाबी, खच्चर पर सामान ढोने वाले का बेटा बना लैक्चरार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है। चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र की जंदरोग पंचायत के ददरियाड़ा गांव के विनोद कुमार ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में स्कूल लैक्चरार की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

2 दिन पहले घोषित हुए काॅमर्स लैक्चरार के परीक्षा परिणाम में विनोद ने रिजर्व कैटेगरी में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि अनारक्षित वर्ग में भी 20 वें स्थान पर रहे हैं। अब वह स्कूल में बच्चों को काॅमर्स विषय पढ़ाएंगे।

विनोद कुमार एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता तुलसी राम खच्चर पर सामान ढोने का काम करते हैं। वह सुबह-सवेरे 4 बजे उठकर अपने कार्य में जुट जाते हैं। इसके बाद पूरा दिन मेहनत कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

विनोद कुमार की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल से हुई। जमा दो के बाद उन्होंने धर्मशाला से बीकॉम की। इसके बाद बीएड और अब एमएड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्ष से वह पढ़ाई के साथ-साथ कमीशन की भी तैयारी कर रहे थे और पहले ही प्रयास में स्कूल लैक्चरार की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता मिली। भविष्य में वह काॅलेज प्राध्यापक पद के लिए भी तैयारी जारी रखेंगे।

विनोद कुमार ने बताया कि उनकी माता रेवा देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता खच्चर पर सामान ढोकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिता ने काफी मेहनत कर उन्हें पढ़ाया है। अब माता-पिता के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। विनोद ने बताया कि वे 6 भाई-बहन हैं। 3 बहनें बड़ी हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। इसके अलावा 2 छोटे भाई अभी पढ़ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...