अवस्थी कॉलेज में मनाया दशहरा

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अवस्थी शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में विजय दशमी की पूर्व संध्या पर दशहरा पर्व मनाया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपना हुनर दिखाया। छात्र- छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, संगीत व लघु नाटिका प्रस्तुत कर काफी समां बांधा।

इस मौके पर अवस्थी शिक्षा महाविद्यालय की अध्यक्षा कृष्णा अवस्थी व मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भारद्वाज ने भगवान राम के जीवन को आदर्श मानकर अपने जीवन में उनकी शिक्षा को उतारने की सलाह दी।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुमित चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के पर्व को कॉलेज में मनाने का हमारा उद्देश्य छात्रों को अपनी सभ्यता और संस्कृति से अवगत करवाना है। उन्होंने सभी से राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर दिनेश, मोनिका, पूनम, आरती, रुचि, मेघा, ऋतु, सुरेखा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...