धर्मशाला में विजिलेंस ने 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने राजस्व विभाग के पटवार सर्कल अंबारी नगरोटा बगवां में तैनात एक पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने कृषक प्रमाण पत्र बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इसकी सूचना पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो में दी थी।

जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी कपिल देव कृषि प्रमाण पत्र बनाने की एवज में उनसे बीस हजार रुपए मांग रहा है। इस पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाते हुए जिला कांगड़ा के तहत नगरोटा बगवां में अंबाड़ी पटवार सर्कल में कार्यरत पटवारी कपिल देव को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह के बोल 

एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...