कांगड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती; जल्दी से कर लें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना कार्यालय बैजनाथ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार और सहायिका के आठ रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ रंजीत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खास मझैरना, (पंचायत मझैरना), पंतेहड व खतरेहड (नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला), बाग (पंचायत संसाल) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद और आंगनबाड़ी केंद्र कस्बा पपरोला, खतरेहड, घिरथौली (नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला, लंघू पंचायत गदियाड़ा, खोपा व नगेहड़ (पंचायत वंडियां), निचली कोहड़ (पंचायत कोठी कोहड़), चौगान खास (पंचायत चौगान) में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी हो।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार छह नवंबर, 2024 को सुबह 11 बजे से एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...