नगर परिषद कांगड़ा में रामलीला मंच पर दूसरे दिन हुआ माता सीता का जन्म

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

नगर परिषद कांगड़ा में चल रही श्री राम लीला मंचन के दूसरे दिन रावण ,कुंभकरण, विभीषण द्वारा घोर तपस्या कर ब्रह्मा से वर मांगना, सीता जन्म, श्रवण वध आदि दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान नगर परिषद की उपाध्यक्ष राजकुमारी व पार्षद सुमन वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रामायण प्रतियोगिता 10 विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

राम लीला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए आयोजनकर्ता बधाई के पात्र हैं जो अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं। रामलीला सभा कांगड़ा द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कई वर्षों से श्री राम लीला सभा द्वारा श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है रामलीला के दौरान प्रत्येक रात को राम लीला प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें हर रोज दस विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को साधारण कागज पर उत्तर जमा करवाना होगा। वही रामलीला के अंतिम रात्रि को 51बंपर पुरस्कार निकाले जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, मुकेश मेहरा, राजेश राजू, अतुल चौधरी, संजय कोच, विपिन मेहरा, टोनी, मनोज कुमार सहित अन्य सद्स्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...