उप डाकघर वैदी से भेडी सिफट, ग्राम वासियों ने किया विभाग का धन्यवाद

--Advertisement--

संवाद न्यूज़ एजेंसी – रैत कांगड़ा

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत कुठमा का उप डाकघर बनडी 20 मार्च 2024 को यहां से शिफ्ट होकर ग्राम पंचायत बैदी मैं चला गया था। करीब साढ़े छः महीने बाद यह यहां शिफ्ट हुआ है। डाकघर यहां आने पर ग्राम पंचायत कुठमा के पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान कैलाश राणा ने ग्राम वासियों के साथ विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया।

डाकघर को यहां लाने में कुठमा के डॉक्टर सुरेश राणा, पूर्व प्रधान कैलाश राणा, कुशल राणा, रिपन राणा तथा अन्य ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा। उनकी कड़ी मेहनत से ही यह सब संभव हो पाया है। डाकघर विभाग के आदेशों के बाद ही शिमला से हुए ऑर्डर के मुताबिक शिफ्ट हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश राणा ने डाकघर यहां आने पर एक कार्यक्रम किया। जिसमें आसपास के गांव से पुरुषों तथा महिलाओं ने भाग लिया। जिनके लिए मिठाई आदि की व्यवस्था की। ग्राम वासियों ने भी कैलाश राणा के कार्य की सराहना की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुठमा के प्रधान रवि चौधरी, सनौ रा पंचायत की प्रधान सुनीता देवी, वार्ड सदस्य सुभाष राणा, रेनू, महेंद्र, ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र राणा, मेहर सिंह, स्वरूप राणा, कुशल राणा, रिपन राणा, वीर सिंह, रुमाल सिंह, संदीप राणा, निहाल सिंह, सतपाल राणा, अमर सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...