शिमला के गेयटी थियेटर में एच.सी. राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट का आयोजन

--Advertisement--

सात दिवसीय आर्ट फेस्ट का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारम्भ

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के गेयटी थियेटर में आज से भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और अभिव्यक्ति संस्था द्वारा इम्प्रेशन्स एंड एक्सप्रेशन्स एच.सी. राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले इस आर्ट फेस्ट का आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुभारंभ किया। आर्ट फेस्ट में वरिष्ठ कलाकार, प्रोफेसर और युवा कलाकार एक साथ आकर एक अद्वितीय कलात्मक कार्य करेंगे।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एचसी राय प्रदेश ही नहीं देश के महान कलाकारों में से एक है और उन्हीं की स्मृति में सात दिवसीय आर्ट फेस्ट का आयोजन गेयटी में किया गया है ताकी भावी पीढ़ी भी उनके बारे में जानें।इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के सरकारी कला महाविद्यालय के पूर्व छात्र, उभरते और प्रसिद्ध कलाकारों का एक समूह भी भाग लेगा।

इस लाइव पेंटिंग प्रदर्शनी में कला शैलियों, माध्यमों और दृष्टिकोणों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्सव की मुख्य विशेषताओं में लाइव स्केचिंग और पोर्ट्रेट बनाने के सत्र, जिनका उद्देश्य कलाकारों और जनता के बीच एक गहरे संबंध को प्रोत्साहित करना रहेगा।

वहीं इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार काम कर रही है और इसी उद्देश्य से वह उतर प्रदेश दौरे पर गए था जहां शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया है। यूपी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की गई है। दोनों प्रदेशों के अच्छे कार्यों के आदान प्रदान पर चर्चा हुई है ताकी प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...