महाविद्यालय शाहपुर के नवीन कुमार का हुआ नार्थ जोन पूर्व गणतंत्र परेड के लिए चयन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से तीन एनएसएस स्वयंसेवियों का चयन जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र परेड के लिए हुआ था। उनमें से नवीन कुमार का चयन नार्थ जोन पूर्व गणतंत्र परेड जो कि विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय, जयपुर में होगी उसके लिए हुआ है।

प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह के बोल

प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह ने बताया कि शाहपुर महाविद्यालय में नई नई प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास समय- समय पर किया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी संस्था है जिसमें स्वयंसेवियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उनमें नेतृत्व क्षमता जागृत होती है। जिन बच्चों ने इस कार्य में मेहनत की उन सभी को शुभकामनायें दी।

प्रोग्राम अधिकारी डॉ केशव कौशल के बोल

प्रोग्राम अधिकारी डॉ केशव कौशल ने बताया कि स्वयंसेवियों के साथ सुन्दरनगर महाविद्यालय में एन एस एस ईकाई द्वितीय से प्रोग्राम अधिकारी प्रो साक्षी कुमारी गई थी। जिनके उत्साहवर्धन व परामर्श से सभी बच्चों ने श्रेष्ठ प्रयास किया। सभी के सम्मिलित प्रयास तथा एन एस एस स्वयंसेवी नवीन कुमार की मेहनत से उनका चयन नार्थ जोन के लिए हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...