स्टार्ट करते ही अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा टैंकर, चालक घायल

--Advertisement--

स्टार्ट करते ही अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा टैंकर, चालक घायल

मंडी – अजय सूर्या

ऊना से लेह सेना के लिए केरोसिन की सप्लाई ले जा रहा टैंकर पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया है जिसका जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह टैंकर (JK 02CA 6337) चालक रात को पंडोह डैम से थोड़ा पहले रात्रि विश्राम के लिए रूका हुआ था। शुक्रवार सुबह जब यह जाने लगा और टेंकर को स्टार्ट किया तो उसके बाद इसे चलाते ही टैंकर अनियंत्रित हो गया और सीधे नदी किनारे जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पंडोह पुलिस चौकी की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जिसकी मदद से घायल टैंकर चालक को जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। चालक की पहचान 58 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी गांव व डाकघर डकयाणा, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...