हिमाचल की बेटी वंशिका गौतम ने जीता “किसमें कितना है दम” TV शो

--Advertisement--

हिमाचल की बेटी वंशिका गौतम ने जीता “किसमें कितना है दम” TV शो

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के उपमंडल की वंशिका गौतम ने अपने शानदार डांस प्रदर्शन से “किसमें कितना है दम” टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने शहर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

वंशिका शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में 8वीं कक्षा की छात्रा हैं। घुमारवीं के पुराना बस अड्डा की निवासी वंशिका ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

29 सितंबर 2024 को पंजाब के संगरूर में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के 21 बच्चों ने भाग लिया। चार राउंड्स को सफलतापूर्वक पार कर वंशिका ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई और ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

प्रतियोगिता में जीत के बाद वंशिका को शॉर्ट फिल्मों के लिए भी कई ऑफर मिले हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे घुमारवीं और हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related