हिमाचल में HRTC बस-बाइक भिड़ी, पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत वीरवार देर रात ठानपुरी में मोटर साईकल और बस दुर्घटना में पति पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राकेश कुमार पुत्र धर्म चन्द, सुमन पत्नी गुलशन व गुलशन कुमार निवासी सदरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नम्बर एचपी53 ए 1967 जो कि चंडीगढ़ से बैजनाथ की तरफ जा रहा थी। रात करीब 11 बजे ठानपुरी के पास सामने से आ रहे मोटर साईकल नम्बर एचपी40 सी 1942  की आमने सामने टक्कर हो गई।

मोटर साईकल में तीन लोग सवार थे। इस टक्कर में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत टाण्डा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां एक कि रास्ते मे ही मौत हो गई जबकि दो ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टांडा में मृतकों का पोस्ट पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत तीनो के शव परिजनों को सौंप दिए है।

बताया जा रहा है कि तीनों किसी शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मृतक दम्मति का एक 6 महीने का बच्चा भी है जिसे वह घर पर ही छोड़ गए थे।

एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल के बोल

एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...