हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें अंतिम तिथि

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी कर दी गई है।

आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्तूबर 11:59 बजे तक किया जा सकेगा।

इसके तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विशेष कर्तव्यों के लिए कांस्टेबल (पुरुष) 708 व महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार को  बैंड लेवल-3 वेतनमान (20200 – 64000 रुपये) दिया जाएगा।  लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव देविंद्र कुमार रतन के बोल

आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने कहा कि कांस्टेबल पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, पात्रता शर्तें और परीक्षा शुल्क आदि विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित हैं। ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने के निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पुरुष कांस्टेबल के इतने पद भरे जाएंगे

पुरुष कांस्टेबल के अनारक्षित 208, अनारक्षित (हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 19, अनारक्षित (होमगार्ड) 54,  एससी(यूआर)101, एससी(स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)16 ,एससी  बीपीएल) 24, एससी (होमगार्ड) 27,एसटी (यूआर)20,  एसटी (बीपीएल) 8, एसटी (होमगार्ड) 4, एसटी (पूर्व एसएम के वार्ड)1, ओबीसी (यूआर) 81,ओबीसी ( स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 14 ,ओबीसी (बीपीएल) 25, ओबीसी ( होमगार्ड) 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के 13 पद भरे जाएंगे।

महिला कांस्टेबल

इसी तरह महिला कांस्टेबल के लिए अनारक्षित 104 ,अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड) 9 ,अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक का वार्ड) 31,अनारक्षित (गृह रक्षक) 24, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) 46, स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 05, अनुसूचित जाति (बीपीएल)10, भूतपूर्व सैनिक का वार्ड 11, अनुसूचित जाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 3, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 38 ,अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 5, ओबीसी (बीपीएल) 11, ओबीसी (पूर्व सैनिक का वार्ड)7, ओबीसी (होमगार्ड) 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के तीन पद भरे जाएंगे।

यहां क्लिक कर देखें पदोंं का ब्योरा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...