युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया कांगड़ा वैली कार्निवल

--Advertisement--

चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री

धर्मशाला, 1 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

आज के समय में युवाओं में बहुत टैलेंट है, वे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का सामर्थ्य रखते हैं। जरूरत है तो केवल उनकी इस अनन्त ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की। उमंग और उत्साह के महोत्सव के रूप में उभरा कांगड़ा वैली कार्निवल युवाओं के लिए इस दिशा में बेहतरीन अवसर लेकर आया है।

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के माध्यम से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सुंदर अवसर मिल रहा है।

गोमा ने कहा कि ऐसे उत्सवों से जहां विभिन्न विधाओं और कलाओं में निपुण युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है, वहीं दर्शक युवा वर्ग भी उनसे प्रेरित होकर इस ओर आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज के निर्माण में युवओं की भूमिका बहुत अहम है। तरुणावस्था को सार्थक बनाने के लिए सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ कला-संस्कृति और खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें कलात्मक रहने का मंच मितला है, साथ ही खेलकूद से स्वस्थ शरीर और मानसिक बल बना रहता है।

लोगों को खूब भाए इशांत भारद्वाज, रश्मीत कौर की आवाज़ ने बिखेरा जादू

कांगड़ा वैली कार्निवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने हिमाचल से प्रतिभाशाली गायक इशांत भारद्वाज की प्रस्तुती को बहुत पसंद किया। फोक और पॉप के नाम रही चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पॉप सिंगर रशमित कौर की आवाज ने दशर्कों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान हिमाचली कलाकार अनुज शर्मा और अन्य कलाकारों ने भी खूब समा बांधा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...