अज्ञात वाहन की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत, चालक फरार

--Advertisement--

दूरभाष केंद्र के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कुचला HRTC का कंडक्टर

हिमखबर डेस्क

नादौन दूरभाष केंद्र के बाहर रविवार देर शाम एक स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मंजर इतना भयानक था कि स्कूटी सवार के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया।

वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव कोपड़ा कटोई निवासी अशोक कुमार के रूप में की गई है जोकि एचआरटीसी में बतौर कंडक्टर सर्विस करता था।

जानकारी के अनुसार वह बस के साथ नादौन से गांव बसारल गया था। वहां बस खड़ी करने के बाद जब वह स्कूटी पर अपने घर जा रहा था तो नादौन शहर में टैलीफोन एक्सचेंज के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया और वाहन चालक ने उसे बुरी तरह से कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास सैंकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी नितिन चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अशोक कुमार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा के बोल

थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...