बरोटी के रिहायशी इलाके में मिला 12 फुट लंबा अजगर , वन विभाग ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुकेत वन मंडल के कांगू वन परिक्षेत्र के बरोटी गांव में सोमवार सुबह रिहायशी इलाके में करीब 12 फुट लंबा अजगर मिला। इससे लोगों में दहशत का माहाैल रहा। लोगों ने अजगर की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार बरोटी गांव में रिहायशी इलाके में एक मकान की दीवार के पास सुबह करीब 11:00 बजे लोगों ने एक विशाल अजगर को कुंडली मार कर बैठा देखा। अजगर देखकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन परिक्षेत्र कांगू की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।

वन मंडल अधिकारी सुकेत राकेश कटोच के बोल

वन मंडल अधिकारी सुकेत राकेश कटोच ने बताया रिहायशी इलाके में पाया गया अजगर करीब 12 फुट लंबा और 50 किलो वजनी है। उन्होंने बताया  अजगर की यह प्रजाति वन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 की श्रेणी में आती है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...