समेज के आपदा प्रभावित परिवारों को पीडीएस के तहत उपलब्ध करवाया मुफ्त राशन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर के समीप समेज गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरे माह भी मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई 2024 की रात को समेज में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ था, जिसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को तीन महीने का राशन मुफत देने का वादा किया था।

इसी कड़ी में आज रामपुर प्रशासन ने समेज गांव के 21 आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरे माह यानि सितम्बर महीने का मुफत राशन आंबटित किया।

समेज बाढ़ से प्रभावित 21 राशन कार्ड धारक परिवारों में राजेश, सूरज, मोती राम, ईश्वर, अशोक, सुभाष, पवन, आलोक, प्रभात, सुमित्रा, चतर सिहं, सन्तोष, चन्द्र सिंह, रमेश कुमार, बक्शी राम, उषा, राकेश, अजय, बहादुरसिंह, रविन्द्र कुमार व गोपाल को पीडीएस के तहत सितम्बर माह का मुफत राशन वितरित किया गया जिसमें 30 किग्रा चावल, 37.6 किग्रा आटा, 04 किग्रा चीनी, 6 किग्रा दालें, 2 किग्रा नमक व 4 लीटर खाने का तेल दिया गया है।

उपमंडल प्रशासन द्वारा समेज के आपदा प्रभावित परिवारों को अगस्त व सितम्बर माह का राशन वितरित किया जा चुका है और अक्तूबर माह का राशनअगले माह के प्रथम सप्ताह में ही वितरित कर दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान निरीक्षक खाद्य आपूर्ति दीपक दतयाल, उप-प्रधान ग्राम पंचायत सरपारा व अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...