फारियां में अचानक मकान को लगी आग, सब कुछ जलकर राख

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

उपमंडल ज्वाली के अधीन फारियां पंचायत में मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र प्रीतम चन्द निवासी फारियां करडियाल रविवार दोपहर के समय घर में बैठे तो एकदम से मकान में आग लग गई।

आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार अग्निशमन विभाग जवाली को सूचित किया गया तथा सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी सहित मौका पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।

प्रधान जीवन कुमार को भी सूचित किया गया जिस पर प्रधान भी मौका पर पहुंचे। कुलदीप कुमार का मकान व अंदर रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया है। उस पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत प्रधान जीवन कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...