HRTC बस में सवार महिला के साथ हुआ हादसा, लोगों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

--Advertisement--

HRTC बस में सवार महिला के साथ हुआ हादसा, लोगों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-साच रूट पर जा रही एचआरटीसी बस में अचानक ब्रेक लगाने से एक महिला के दांत टूट गए और उसकी बाजू में भी चोट आई। जानकारी के अनुसार महिला रीनू निवासी चंद्रोली शनिवार सुबह चम्बा से साच के लिए रवाना हुई थी।

बस जैसे ही साच बस स्टैंड के पास पहुंची तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे महिला का मुंह और बाजू अगली सीट से टकरा गए और वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पंचायत प्रधान साच कुलदीप भारद्वाज ने 108 एम्बुलैंस को सूचना दी और महिला को मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।

पंचायत प्रधान साच कुलदीप भारद्वाज के बोल

कुलदीप भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी प्रशासन को सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही बस के चालक व परिचालक ने घायल महिला को उपचार के लिए वापस चम्बा लाने की कोई कोशिश की, जिससे एचआरटीसी की व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

सवारियों के बोल

वहीं सवारियों ने भी आरोप लगाया कि बस तकनीकी रूप से ठीक नहीं थी और यात्रा के दौरान बार-बार रुक-रुक कर चल रही थी। एचआरटीसी प्रशासन को अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...