सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में यह किसकी करतूत, प्लांट जोन एक में मिला भ्रूण का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय हमीरपुर से कुछ दूरी पर हथली खड्ड के समीप चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जोन एक में भ्रूण का शव मिला है। जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को सफाई के दौरान भ्रूण का शव प्लांट में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। शनिवार के दिन पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने इसे नाली में फेंक दिया होगा। नाली के माध्यम से बहता हुआ भ्रूण का यह शव ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक सीवरेज प्लांट के इनलेट में भ्रूण का शव फंसा हुआ था। पूरे शहर की सीवरेज यहां पर आकर पहुंचती है।

इस इनलेट की दिन में दो बार सफाई की जाती है, क्योंकि इसमें अकसर कचरा फंस जाता है, जिसे इनलेट से निकालना पड़ता है। बीते शुक्रवार को भी यहां तैनात कर्मचारियों ने जब इनलेट की सफाई शुरू की, तो यहां भ्रूण का शव फंसा हुआ मिला।

इसके बाद यहां तैनात कर्मचारियों ने आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की तरफ से ही मामला पुलिस तक पहुंचाया गया। मामले में अब पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आगामी छानबीन कर रही है।

पंप ऑपरेटर शिव कुमार के बोल

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंप ऑपरेटर शिव कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को लगभग शाम 4 बजे इनलेट की सफाई करने के दौरान कर्मचारियों को भ्रूण का शव मिला। इसके बाद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...