वार्ड सदस्य का कारनामा, मस्ट्रोल में हाजिरी लगाई, मजदूरी जेब में डाली और सड़क भी नहीं बनाई

--Advertisement--

वार्ड सदस्य का कारनामा, मस्ट्रोल में हाजिरी लगाई, मजदूरी जेब में डाली और सड़क भी नहीं बनाई

मंडी – अजय सूर्या

विकास खंड बल्ह की एक ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों में ग्रामीणों ने बड़ा गोलमाल होने की आशंका जताई है। आरोप हैं कि वार्ड सदस्य ने गांव में सड़क को पक्का करने के लिए मनरेगा के तहत मस्ट्रोल जारी किए और लोगों के खातों में दिहाड़ी के पैसे भी दे दिए गए हैं लेकिन सड़क को पक्का करने को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया।

बीडीओ को सौंपी शिकायत में ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाए हैं कि उन्हें ऑनलाइन हाजिरी लगाकर घर भेज दिया जाता है व जब खातों में पैसा आता है तो  उनसे ले लिया जाता है।

ऐसे हुआ गोलमाल का खुलासा 

गोलमाल का खुलासा तब हुआ जब इसी पंचायत का दया राम  भी मनरेगा के तहत दिहाड़ी लगाने आया लेकिन हाजिरी लगाने के बाद उसे घर जाने को कहा। उसके बाद 3  दिन तक यही होता रहा जिसके बाद दया राम ने इसका  विरोध जताया और कहा कि हाजिरी लगाकर घर भेज देते हो, काम कब शुरू होगा।

दया राम व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हमारी पंचायत में सड़क को पक्का करने के लिए मार्च से लेकर अगस्त महीने तक मस्ट्रोल जारी हुए जिसका काम पूर्ण करने का पैसा भी खंड विकास अधिकारी से मिल चुका है, लेकिन वार्ड सदस्य द्वारा यह काम करवाया ही नहीं गया है।

वार्ड सदस्य का पति है ठेकेदार

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि पंचायत की जो वार्ड सदस्य है उसका पति पंचायत के कार्यों में दखल करता है और उसी ने इसका ठेका लिया  है, लेकिन काम कुछ भी नहीं करवाया गया है। इसी वजह से शंका जताई जा रही है कि उक्त गोलमाल में पूरी पंचायत की मिलीभगत हो सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि  इस काम के लिए करीब 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

जांच की जारी, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

खंड विकास अधिकारी बल्ह शीला ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत दी है कि गांव की सड़क के लिए पैसा जारी हुआ है लेकिन कार्य नहीं हुआ है। इसके लिए पंचायत में जाकर मौका किया गया। जहां की ग्रामीणों ने शिकायत की है वहां कोई कार्य हुआ नहीं है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 15 दिनों के भीतर जांच पूर्ण की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...