मुख्यमंत्री ज्वाली विधानसभा में भी विकास कार्यों की स्वीकृति एवं गति देने के लिए करें भ्रमण

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति सदस्य एवं उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान सरकार को हिमाचल में बने हुए डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू ने ज्वाली विधानसभा में ना विकास संबंधी किसी बड़ी योजना की घोषणा की है और ना ही कोई दौरा ज्वाली विधानसभा में अभी तक मुख्यमंत्री के रूप में ही किया है।

अतः जिस कारण से जबाली विधानसभा में विकास संबंधी जनहित से जुड़े नए कार्यों की शुरुआत नहीं होने पाने से जबाली विधानसभा की जनता का खासकर माननीय मुख्यमंत्री के प्रति रोष झलकना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही धन के आभाव से रुके कार्यों को भी गति नहीं मिल रही है।

राणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू जी से अनुरोध किया जाता है कि कि जल्द से जल्द जबाली विधानसभा में दौरा करने केलिए कार्यक्रम घोषित करें ताकि जबाली विधानसभा के माननीय विधायक एवं सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार द्वारा विकास संबंधी सुझाए गए विकास कार्यों की घोषणाएं एवं धन की कमी से बंद एवं धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने केलिए धन मुहैया कराने को लेकर कारवाई हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...